Ball Bounce Freaking एक मनोरंजक प्लेटफॉर्मर गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को प्रत्येक स्तर के अंत तक एक बैंगनी गेंद प्राप्त करनी होती है, साथ ही, सिक्के एकत्र करना होता है, प्रत्येक स्तर में तीन सितारों को चुनना होता है, और उन शेष गेंदों को छोड़ना होता है, जो विभिन्न स्तरों पर एक पिंजरे में आपका इंतजार कर रहे होेत हैं।
Ball Bounce Freaking की कार्यविधि Super Maria Bros द्वारा बनाये गये किसी भी प्लेटफ़ॉर्मर गेम की यांत्रिकी की याद दिलाता है, बस इस बार आप एक ऐसी बैंगनी गेंद को नियंत्रित करते हैं, जिसे आपको सिक्कों, पुरस्कारों और बाधाओं से भरे विभिन्न स्तरों से होेते हुए आगे बढ़ाना होता है, ताकि अधिक से अधिक पैसा जमा किया जाए और उससे नये स्किन अनलॉक किये जा सकें। उच्चतम स्कोर प्राप्त करने के लिए आपको प्रत्येक स्तर में तीन सितारे प्राप्त करने होंगे, और अन्य गेंदों को छोड़ना होगा ताकि आप बाद के स्तरों में उन्हें नियंत्रित कर सकें।
Ball Bounce Freaking की नियंत्रण प्रणाली सरल है: स्क्रीन के नीचे बायीं ओर दो दिशा वाले तीर आपको गेंद को दाएँ या बाएँ घुमाने की सुविधा देते हैं। दायीं ओर एक जंप बटन आपको अन्य प्लेटफार्मों पर कूदने या फर्श पर मिलने वाली बाधाओं से बचने की सुविधा देता है। प्रत्येक स्तर में आपको सिक्के और पावर-अप मिलेंगे जो सिक्कों को इकट्ठा करने के आपके काम को आसान बना देंगे (उदाहरण के लिए, एक चुंबक जो स्वचालित रूप से पास के सभी सिक्कों को आकर्षित करता है) और इसमें कुछ दुश्मनों से भी आपको बचना होगा (मकड़ियों, नुकीले जानवर)। हर बार, आप पिंजरों में फंसी हुई गेंदें पाते हैं जिन्हें आपको मुक्त करना होता है।
Ball Bounce Freaking एक सरल और मनोरंजक प्लेटफ़ॉर्मर गेम है, जो स्तरों को पार करते हुए आगे बढ़ने और इस पर कुछ समय व्यतीत करने के लिए सटीक है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Ball Bounce Freaking के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी